July 16, 2026

अलकनंदा नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, शिनाख्त के लिए पुलिस ने मांगा सहयोग

 

कर्णप्रयाग:
चमोली जिले के कर्णप्रयाग क्षेत्र में अलकनंदा नदी से एक अज्ञात युवक का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव की शिनाख्त के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील की है।
जानकारी के अनुसार 10 जून 2026 को ग्राम प्रधान बेडाणु ने कोतवाली कर्णप्रयाग को सूचना दी कि लंगासू क्षेत्र में अलकनंदा नदी में एक शव बहता हुआ दिखाई दे रहा है। सूचना मिलते ही कोतवाली कर्णप्रयाग ने DDRF टीम को सूचित किया और पुलिस चौकी लंगासू से पुलिसकर्मियों को मौके पर भेजा गया।
मौके पर पहुंची टीम ने अलकनंदा नदी से एक अज्ञात पुरुष का शव बरामद किया। शव की तलाशी के दौरान मृतक के दाहिने हाथ की कलाई पर “SOORAJ PUROHIT” लिखा हुआ पाया गया, जो पहचान में सहायक हो सकता है।
पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के गांवों के ग्राम प्रधानों और स्थानीय लोगों को फोटो दिखाए हैं तथा जानकारी को स्थानीय व्हाट्सएप समूहों में भी साझा किया गया है।
मृतक का हुलिया:
उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष
कद करीब 5 फीट 7 इंच
रंग गेहुँआ
पहनावा भूरे रंग की पैंट और भूरे रंग की कमीज
शव करीब 8 से 10 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है
पुलिस ने मौके पर पंचायतनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को 72 घंटे के लिए राजकीय चिकित्सालय कर्णप्रयाग की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है।
पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को उक्त शव के संबंध में कोई जानकारी हो तो वह कोतवाली कर्णप्रयाग या चमोली पुलिस को सूचना देकर शिनाख्त में सहयोग करें।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!