October 26, 2026

रूद्रप्रयाग चोपता में श्री तुगेश्वर भारत गैस एजेंसी ने 17 नि:शुल्क उज्जवला गैस कनेक्शन किए वितरण

0
WhatsApp Image 2023-12-26 at 3.13.58 PM

 

जनपद रूद्रप्रयाग के चोपता में मंगलवार को श्री तुगेश्वर गैस एजेंसी के मैनेजर भुवनदीप भंडारी के द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका उद्घाटन क्षेत्रिय विधायक शैला रानी रावत ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विधायक शैला रानी रावत के द्वारा 17 उज्जवला गैस कनेक्शन निशुल्क लाभार्थियों को दी गई।
वही कार्यक्रम में विधायक शैला रानी रावत ने कहा केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना उज्जवला गैस ने ग्रामीणों क्षेत्र की महिलाओं का जीवन बदल दिया है। भाजपा सरकार महिला के स्वास्थ्य का ध्यान रखा गांवों को धुआं मुक्त कर दिया है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को गांव -गांव प्रचार प्रसार करने अपील की जिससे सभी इस योजना का लाभ उठा सकें।
कार्यक्रम में श्री तुंगेश्वर भारत गैस एजेंसी के मैनेजर भुवन दीप भंडारी ने कहा केन्द्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के अन्तर्गत क्षेत्रिय विधायक शैला रानी रावत के माध्यम से 17 लाभार्थियों को उज्जवला गैस निशुल्क वितरण किए गए। उन्होंने कहा हमारा उद्देश्य है उज्जवला गैस का लाभ अन्तिम व्यक्ति तक पहुंचे इस पर एजेंसी लगातार कार्य कर रही है
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष तिलोचर भट्ट, गम्भीर विष्ट, महामंत्री अर्जुन सिंह, दीपक नेगी सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल