मृदा संरक्षण सोसायटी ऑफ इण्डिया के 2022 लीडरशिप पुरस्कार से सम्मानित होंगे प्रो.आर एस नेगी




-गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय के ग्रामीण प्रोद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. आर एस नेगी उत्कृठ कार्य के लिए दिल्ली में होंगे सम्मानित।
गढवाल केन्द़ीय विश्वविधालय श्रीनगर गढवाल के ग़्रामीण प्रोद्योगिकी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो.राजेन्द़ सिंह नेगी को देश की मृदा संरक्षण सोसाइटी आप इंडिया के 2022 का लीडर शिप अवार्ड से सम्मानित किया जायेगा। प्रो नेगी को तीन दसको से ज्यादा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व सतत विकास के क्षेत्र में किये शोध के लिए यह सम्मान दिल्ली में दिया जायेगा। सोसाइटी द्वारा आयोजित 5 वीं अन्तर राष्ट्रीय गोष्ठी के मुख्य अतिथि के द्वारा सात नवंबर को यह पुरस्कार नई दिल्ली स्थित एन.ए.एस.सी. काम्पलेक्स पूसा नई दिल्ली में दिया जायेगा।
इस सम्मान के लिए चयनित होने पर गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय श्रीनगर गढ़वाल व ग्रामीण प्रौद्योगिकी विभान ने प्रो. राजेन्द्र सिंह नेगी को बधाई व शुभकामनाये दी । इस मौके पर प्रो. नेगी ने कहा कि इस सम्मान से उन्हें आगे भी प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण व सतत विकास के क्षेत्र में शोध कार्य करने का प्रोत्साहन मिलेगा।


