November 6, 2026

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की पत्नी रेवती देवी का निधन,अंन्तिम संस्कार में शामिल हुआ प्रशासन

0
IMG-20251102-WA0025

 

कर्णप्रयाग: ग्राम कडारा कपीरी के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व० दयाल सिंह पुंडीर की 93 वर्षीय पत्नी रेवती देवी का आकस्मिक निधन हो गया।

उनकी अंत्येष्टि कर्णप्रयाग के संगम स्थल पर सम्पन्न हुई, जहां पुत्र गौर सिंह पुंडीर ने उन्हें मुखाग्नि दी।

अंत्येष्टि में उपजिलाधिकारी कर्णप्रयाग, तहसीलदार, कांग्रेस जिला अध्यक्ष मुकेश नेगी, राजकीय इंटर कॉलेज कर्णप्रयाग के प्रधानाचार्य डॉ. जगदीश कंडवाल, ग्राम प्रधान जयकृत पंवार, हरेंद्र सिंह कंडारी, हीरा सिंह पुंडीर, दिनेश पुंडीर सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संगठन, जनपद चमोली के अध्यक्ष गोविंद सिंह तोपाल ने संगठन की ओर से श्रद्धांजलि अर्पित की और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल