June 23, 2026

दो नकली सीमेंट फैक्ट्रियों का दून पुलिस ने किया भंडाफोड

देहरादून। पटेल नगर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शकुंतला एनक्लेव और हरभजवाला में अवैध रूप से संचालित सीमेंट की दो फैक्ट्रियों का खुलासा  करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी अभी भी फरार चल रहा है। वहीं पुलिस ने मौके से अल्ट्राटेक/ACC  माइसेम सीमेंट के 1 हजार 43 कट्टे बरामद किए हैं।

आपको बता दें कि फैक्ट्री में मौजूद दोनों आरोपियों ने डैमेज सीमेंट और असली सीमेंट मिलाकर अल्ट्राटेक सीमेंट के खाली नए कट्टो में मिलावट करते थे।

वहीं एसएसपी ने कहा की दोनों आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फरार आरोपी की भी तलाश की जा रही है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!