October 22, 2024

जनता ने तीसरी बार भाजपा पर जताया भरोसा : आशा नौटियाल

People expressed confidence in BJP for the third time: Asha Nautiyal

बेबुनियादी मुद्दों की सियासत करने वाली कांग्रेस पार्टी हरियाणा चुनाव में हुई बेनकाब

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा ने जताया आभार

देहरादून: हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली कामयाबी पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राजधानी देहरादून में जमकर आतिशबाजी की एक दूसरे को जीत की बधाई दी और मिठाई भी खिलाई।

भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल का कहना है कि भाजपा ने हरियाणा में तीसरी बार विधानसभा के चुनाव में पार्टी ने जीत हासिल कर इतिहास रचा है उनका कहना है कि जिस तरह से हरियाणा की जनता ने भाजपा पर भरोसा जताया है इसके लिए हरियाणा की जनता आभार है । उनका कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भाजपा निरंतर विकास के कार्य कर रही है जिस पर हरियाणा की जनता ने मोहर लगाई है उनका कहना है कि जिस तरह से बेबुनियादी मुद्दों को लेकर विपक्ष जनता को गुमराह करने की कोशिश में लगा ऐसे में जनता ने विपक्षी दलों को भी सबक सिखाने का काम किया है।

कहना है कि हरियाणा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा और सरकार ने बेहतर तरीके से काम किया जिसका नतीजा है कि आज हरियाणा में भाजपा ने विधानसभा के चुनाव में जीत हासिल कर एक नया इतिहास रचा है उनका कहना है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी हरियाणा विधानसभा के चुनाव में कई स्थानों पर प्रचार प्रसार किया था वहां_ वहां भी कमल खिला है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में स्टार प्रचारक के तौर पर जिस तरह से प्रचार मिला किया था उसे कार्यकर्ताओं में भी उत्साह का वातावरण बना हुआ है भाजपा महिला मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष का कहना है की उत्तराखंड भाजपा महिला मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने भी हरियाणा जम्मू कश्मीर में प्रचार प्रसार किया था जिस तरह से हरियाणा में भाजपा को विधानसभा चुनाव में जीत हासिल हुई है इससे सभी कार्यकर्ता काफी उत्साहित है।

आपको बता दे की उनका कहना है कि कांग्रेस पार्टी महिला विरोधी राजनीति करती है यही वजह है कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को न करने का काम किया है ।

आपको बता दे की हरियाणा विधानसभा के चुनाव में 67 फ़ीसदी मतदान हुआ था जिसमें महिला मतदाताओं में भी बढ़कर हिस्सा लिया था।

 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!