November 1, 2026

सहभोज व समरसता के बहाने जनता का मिजाज टटोलने केदारनाथ विधानसभा पंहुचे पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी

0
WhatsApp Image 2024-10-07 at 10.48.29 PM

 

गौचरःराजनीति के पुरोधा पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व महाराष्ट्र के राज्यपाल रूद्रप्रयाग प्रवास पर पंहुचे गये है। भगत दा रूद्रप्रयाग के अगस्त्यमुनी में मंगलवार को आयोजित भाजपा कार्यकताओं द्वारा सहभोज व समरसता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। केदारानाथ उप चुनाव से ठीक पहले भाजपा के पूर्व दिग्गज नेता भगत सिंह कोश्यारी के रूद्रप्रयाग प्रवास पर आने से राजनीतिक गलियारों में चर्चाऐ तेज हो गई हैं। गौचर हवाई पट््टी में भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा जिस गर्मजोशी के साथ उनका स्वागत किया गया उससे साफ तौर पर झलक रहा था कि भगत दा केदारानाथ विधानसभा में होने वाले उप चुनाव में भाजपा के पक्ष को मजबूत करने आये है। हॉलाकि उन्होंने अब राजनीति से किनारा कर लिया है।

गौचर में पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने मोदी व धामी सरकार की सरहना की हैं। भगत दा का कहना है कि वह अब राजनीति से दूर रहकर पहाड़ों में लोगों को स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित करेंगे जिससे यहंा के लोेग आत्मनिर्भर बनेगें व पहाड़ो से पलायन रूक पायेगा।

भगत दा का यह भी कहना है कि हमें समाज के सभी वर्गो को समानता से देखना चाहिऐ। इसलिए वह समरस्ता सह भोज कार्यक्रम में शिरकत करने आये है।

लेकिन राजनीति के चाणक्यों का कहना है कि भगत दा समरस्ता व सहभोज के बहाने दलितों व अनुसूचित जाति के वोटों को साधने के मकसद से रूद्रप्रयाग के दौरे पर पंहुचे है। बहरहाल भगत दा का यह दौरा क्या गुल खिलायेगा यह तो अभी भविष्य के गर्भ में है लेकिन उनके केदारनाथ विधानसभा में पंहुचने से राजनीतिक गलियारों में चर्चा का बजार गर्माता जा रहा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल