February 21, 2026

राजकीय आदर्श उत्कृष्ट इंटर कालेज नागनाथ में पार्वती देवी गंगाराम भट्ट ट्रस्ट ने 91 मातृ पितृ छात्र-छात्राओं को दी छात्रवृति।

चमोली: विकास खंड पोखरी के राजकीय आदर्श उत्कृष्ट इंटर कालेज नागनाथ में पार्वती देवी गंगाराम भट्ट ट्रस्ट के द्वारा 91 छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति देने के लिए कार्य क्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी डॉ भाष्कर चंद्र बेबनी और प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल शैलानी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
वही पार्वती देवी गंगाराम भट्ट ट्रस्ट के कालिका प्रसाद काला और पूर्व निदेशक पुष्पा मानष ने कहा हमारा उद्देश्य है समाज का विकास करना है 513 बच्चों की सहायता कर चुके हैं जिनके माता-पिता नहीं है जिसे इन बच्चों को आगे बढने मौका का मिलता है पोखरी ब्लाक के विद्यालयो से हमे 133 बेटियों के आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 91 मातृ पितृ विहीन‌ मेधावी बेटियों को छात्रवृत्ति के लिए चुना गया है और बनियान भी वितरण किया गया।
वही खंड शिक्षा अधिकारी डॉ भाष्करचंद्र बेबनी ने छात्र छात्राओं को पार्वती देवी गंगाराम भट्ट ट्रस्ट का आभार जताया कहा ऐसी छात्र वृद्धि से छात्र छात्राओं को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा।
इस अवसर पर कालिका प्रसाद काला एडवोकेट, पुष्पा मानस सेवानिवृत्त शिक्षा निदेशक उत्तराखंड राज्य ,प्रधानाचार्य ज्ञानी लाल शैलानी, सेवानिवृत्त पूर्व शिक्षा निदेशक पुष्पा मानष, प्रधानाचार्य हर्षवर्धन खाली, ब्रह्मानंद किमोठी, मंच संचालन महेश किमोठी सहित तमाम अभिभावक एवं छात्र छात्राएं मौजूद थे

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!