November 4, 2026

खुशखबरीः16 अक्टूबर को डॉ.बहुगुणा आई केयर में आयोजित होगा। निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर।

0
IMG-20221013-WA0047

खुशखबरीः16 अक्टूबर को डॉ.बहुगुणा आई केयर में आयोजित होगा। निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर
देहरादून के नेहरू कॉलानी फुवारा चौक के पास डी 100 स्थित डॉ.बहुगुणा आई केयर में 16 अक्टूबर को निःशुल्क नेत्र रोग जांच शिविर का सुबह 10 बजे से 2 बजे दिन तक आयोजन किया जायेगा जिसमें नेत्र संबधी रोगों की अत्याधुनिक उपकरणों द्वारा विश्वस्तरीय जांच व आपरेशन की सुविधायें दी जायेगी।
अनुभवी व लोकप्रिय नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ चिराग बहुगुणा ने बताया कि, इस खास नेत्र रोग जांच शिविर में मशीनों द्वारा आँख की जांच,चश्में के नम्बर,आँख के पर्दे की जांच,आंखों की एलर्जी,कम दिखाई देना,मशीनों द्वारा अपरेशन,मोतिया विंद,काला पानी ग्लूकोमा,नाखूना,चश्मा हटाने का लेजर आदि जांचें की जायेगी। साथ उचित परामर्श के साथ-साथ जरूरी दवायें भी मरीजों को दी जायेगी।
आपको बता दें कि,नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ चिराग बहुगुणा पूर्व में गांधी शताब्दी नेत्र चिकित्सालय समेंत कई बडे अस्पतालों में अपनी सेवायें दे चुके है। और अब अपने निजी अस्पताल डॉ बहुगुणा आई केयर में आंखों के मरीजों के लिए सेवायें दे रहे है। डॉ बहुगुणा न सिर्फ नेत्र रोग विशेषज्ञ है बल्कि अपनी उत्तराखंडी संस्कृति से भी गहरा लगाव रखते है और अपने मुधर व्यवहार के कारण लगातार लोकप्रियता हासिल कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल