November 5, 2026

मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता और बचाव के लिए निशुल्क शिविर आयोजित किया।

0
IMG-20240630-WA0019

Organized a free camp for mental health awareness and prevention.

 

देहरादून। मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्यरत सामाजिक संस्था ने मानसिक स्वास्थ्य की जागरूकता और बचाव के लिए निशुल्क शिविर का आयोजन किया। यह शिविर सहस्त्रधारा रोड पर स्थित ग्रीन व्यू ब्लौसम आवासीय सोसाइटी में सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लगाया गया। इस शिविर में घरेलू व पेशेवर, युवाओं, बुजुर्ग, महिलाओं और विद्यार्थियों ने बढ़ी संख्या में निशुल्क परामर्श और थेरेपी का लाभ उठाया। आयोजक और संस्था के अध्यक्ष प्रख्यात मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक ) ने बताया कि जहाँ वयस्कों ने स्वास्थ्य, तनाव और नकारात्मक मनोदशा से बचने के लिए सुझाव लिए वहीं विद्यार्थियों और युवाओं ने शिक्षा से जुड़ी चुनौतियों का सामना करने के लिए गुर सीखे। डॉ. पवन शर्मा ने कहा कि मानसिक चुनौतियों को नजरअन्दाज करने से ये आगे चल कर किसी मानसिक विकार का रूप ले लेती है। बेहतर होगा कि जब भी किसी मानसिक समस्या का समाधान खुद से न मिले तो तुरंत ही किसी पेशेवर से मदद लेनी चाहिए। अक्सर मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कलंक की भावना और शर्मिंदगी की वज़ह से लोग ऐसा नहीं कर पाते और बाद में ये समस्याएं जीवन भर की समस्या बन जाती है और इसके कई घातक परिणाम हो जाते हैं। इस शिविर में आने वाले प्रतिभागियों को रोचक खेलों के और गतिविधियों के द्वारा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी अहम जानकारियां भी दी गईं और लोगों के सवालों के संतोषजनक जवाब भी दिए गए। आवासीय सोसाइटी के अध्यक्ष श्री डी. पी. सिंह, और श्री सचिव सचिन गुप्ता ने फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी को इस शिविर के आयोजन के लिए विशेष धन्यवाद और आभार दिया। इस शिविर में एडवोकेट प्रीति जोशी, चाहत गुप्ता, विकास राना, हृतविक और अनुराग ने भी अपना सहयोग दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल