August 11, 2026

नगर पालिका सभागार में आयोजित की गयी एक दिवसीय बैंकर्स अभिमुखीकरण कार्यशाला ।

 

दीनदयाल अंत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत एक दिवसीय बैंकर्स अभिमुखीकरण कार्यशाला नगरपालिका सभागार गोपेश्वर में आयोजित की गयी कार्यशाला का उद्घाटन जिला विकास अधिकारी/मिशन प्रबंधक चमोली कमलेश कुमार पंत द्वारा किया गया जिसमें जनपद के भिन्न बैकों के शाखा प्रबंधकों द्वारा प्रतिभाग किया गया एवं प्रशिक्षण नेशलन रिर्सोस प्रर्सन गगन बिहारी भूनिया द्वारा दिया गया जिसमें दीनदयाल अत्योदय राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के बारे में विस्तार पूर्वक बैंकर्स को बताया गया एवं एनआरएलएम सहित विभिन्न रैखीय विभागों के पोर्टल से संबंधित जानकारियों के साथ वित्त्तीय समावेशन व साक्षरता की जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम का संचानल जिला संम्वन्यक संजय पुरोहित द्वारा किया गया।
इस दौरान डीटीई विजय काला, पंकज विष्ट मनीष कुमार सहित एनआरएलएम की टीम मौजूद थी।

Spread the love
error: Content is protected !!