November 6, 2026

ग्वाड़ कपिरी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का विधिवत यज्ञ आहुति के साथ सम्पन्न

0
WhatsApp Image 2025-06-06 at 8.55.00 PM

पितृ देवताओं के उद्धार के लिए विगत 7 दिनों से ग्वाड़ कपिरी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा महायज्ञ का आज विधिवत यज्ञ आहुति के साथ सम्पन्न हुआ। आज सभी आमंत्रित ब्राह्मणों, ध्यानियों को सामूहिक भोजन करवाया गया। इस मौके पर ध्यानियों हेतु सम्मान समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणों द्वारा सम्मान समारोह में ध्यानियों को उपहार दिया गया। इस क्षण पर सभी ध्यानियां भावुक हो गई। इस मौके पर ब्यास पीठ पर विराजमान आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री जी ने सभी गांव वासियों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई दी। साथ ही इस भागवत महापुराण आयोजन के समाप्ति अवसर पर आचार्य महामाया प्रसाद शास्त्री  ने डॉ जगदीश कंडवाल एवं भगत कंडवाल के सौजन्य से एक” पेड़ मां के नाम” की संकल्पना के साथ समस्त पितृ देवताओं की स्मृति में पीपल के वृक्ष का रोपण किया गया। इस मौके संजय कंडवाल ,विनोद कंडवाल, सरोप कंडवाल , शिशुपाल कंडवाल, संदीप कंडवाल, अनुज कंडवाल, सुरेंद्र कंडवाल, सतेंद्र कंडवाल, गजेंद्र कंडवाल, राजेंद्र कंडवाल ,महेंद्र कंडवाल, नवीन कंडवाल, कुसुम कंडवाल, संगीता कंडवाल सुनीता कंडवाल,आदि सभी ग्रामीण उपस्थित रहे।इस अवसर पर कुल पुरोहित श्री गोवर्धन डिमरी एवं श्री कमलेश्वर प्रसाद डिमरी जी ने सभी ध्यानियों ,एवं श्रद्धालुओं को श्री संवाद देकर आशीर्वाद दिया।इसके साथ ही सभी ग्रामीणों, महिलाओं ने वेद व्यास को नम आंखों से विदा किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल