November 3, 2026

कोई बेवफा यू ही नही होता कोई तो मजबूरियां होगी :यशपाल आर्य

0
IMG-20240704-WA0026

No one is unfaithful just like that, some must have compulsions: Yashpal Arya

 

चमोली:
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने आज कांग्रेस प्रत्याशी लखपत बुटोला के समर्थन में पोखरी विकास खण्ड के रानों , बमोथ , सुगी , करछुना , सरमोला , विनगढ़ , देवर में जनसंपर्क करने के पश्चात सलना और मसौली में जनसभाओं को संबोधित किया।
सलना में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी चुनावी सभा को संबोधित किया।
नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि , भाजपा प्रत्याशी ने विधायक पद से और कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा देकर बदरीनाथ की जनता के मतों का अपमान किया है । उन्होंने कहा कि , आज भी यह प्रश्न अनुत्तरित है कि राजेन्द्र भंडारी ने इस्तीफा क्यों दिया। उन्होंने इशारों में कहा कि “कोई बेवफा यों ही नहीं होता कुछ तो मजबूरियां रही होंगी। ”
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि , राजेन्द्र भंडारी ने बीच लोक सभा चुनाव में भाजपा में जाकर लोकतंत्र की हत्या की है। इसलिए उनको चुनाव में उन्हें जबाब देना चाहिए।
नेता प्रतिपक्ष ने सलना के अलावा मसौली और सांकरी में भी नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया।

नेता प्रतिपक्ष के साथ पूर्व विधायक डॉ जीतराम व मनोज रावत , पूर्व जिलाध्यक्ष रुद्रप्रयाग ईश्वर बिष्ट , पूर्व प्रमुख जोशीमठ प्रकाश रावत , पूर्व जिलाध्यक्ष हरि सिंह , प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ,लक्ष्मण रावत , श्रवण सती , जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र रावत व गणेश तिवारी मयंक नेगी , भीम सिंह आदि सम्मिलित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल