November 3, 2026

केन्द्र व राज्य की विभिन्न योजनाओं ने किया आम आदमी की आजीविका बढाने का काम:आशा नौटियाल

0
IMG-20240703-WA0005

Various schemes of Center and State have worked to increase the livelihood of the common man: Asha Nautiyal

पोखरी में महिला सम्मेलन में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष ने कहा भाजपा सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया

चमोली :पोखरी में बद्रीनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में महिला मोर्चा सम्मेलन में भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल, कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत, की मौजूदगी आयोजित किया गया जिसमें भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की गई।
भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कहा भाजपा सरकार ने केन्द्र सरकार और राज्य सरकार ने विभिन्न योजनाओं ने लोगों की आजिविका बढ़ाने का कार्य किया है उन्होंने भाजपा प्रत्याशी को इस क्षेत्र में विकास की गति को बढ़ने प्रत्याशी बनाया गया है यह बद्रीनाथ विधानसभा के लोगों का सौभाग्य है। भाजपा प्रत्याशी को भारी मतों से जीत कर भेजना है।
कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने कहा भाजपा सरकार ने देश के प्रगति का कार्य किया है उन्होंने कहा सम्मान नागरिक संहिता लागू करने का काम किया। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया। हमारी सरकार आंगनबाड़ी के बच्चों को पोषणयुक्त देने का कार्य कर रही हैं। राज्य सरकार महालक्ष्मी किट देने का काम कर रही है। हमारी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने का काम किया है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार सभी को आवास देने का काम करेगा। उन्होंने कहा भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में ही मतदान करें तभी इस क्षेत्र का विकास होगा।

इस महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष डॉ हिमानी वैष्णव, जिला अध्यक्ष रमेश मैखुरी, निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत, मंडल अध्यक्ष बीरेंद्र राणा, ललित मिश्रा, राधा रानी रावत, वत्सला सती, वीरेन्द्र पाल भंडारी, सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल