October 4, 2023

बिलावल भुट्टो के प्रधानमंत्री मोदी पर विवादित बयान की देशभर में निन्दा,प्रदेश भाजपा ने निकाली आक्रोश रैली

देहराद पाकिस्तान के विदेश मंत्री विलावल भुट्टों के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विवादित बयान देने पर भाजपा द्वारा देश भर में विरोध प्रदर्शन किया गया है। वही सूबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस मामले में बयान जारी करते हऐ कहा कि वह बिलावल भुट्टों जैसे लोगों का नाम लेना भी पंसद नहीं करते,वह वंसवाद के सबसे बडे पोषित लोगांे में से एक है। मोदी जी भारत ही नही विश्व के सर्वोतम नेता है। विलावल भुट्टो का बयान भारत के 135 करोड़ लोेगांे का अपमान है। पाकिस्तान की जिस तरह से बर्वादी के कगार पर पंहुच गया है यह उससे भटकाने का प्रयास है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट के नेतृत्व में एक विशाल विरोध प्रर्दशन का आयोजन देहरादून में किया गया।इस दौरान पाकिस्तान के विदेश मंत्री विलावल भुट्टों का प्रर्दशनकारियों ने पुलला दहन कर विरोध जाताया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट ने विलावल भट्टों के बयान पर विरोध जताते हुऐ कहा कि यह पाकिस्तान की बैखलाहट है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत की तरक्की से पाकिस्तान बैखला गया है। इसलिए इस तरह की गलत बयानबाजी कर रहा है।
वही विलावल भट्टों के बयान पर भाजपा महिला मोर्चा ने भी भारी विरोध जताया है। प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्षा आशा नौटियाल ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के प्रति विलावल भुट्टों की गलत बयानबाजी से लगता है कि उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं है। जब से प्रधानमंत्री मोदी टी 20 के चैयरमैन बने हैं तब से पाकिस्तान घबराया हुआ है।
पाकिस्ताान के विदेश मंत्री की देश भर में निंदा हो रही है। वही सत्ताधारी पार्टी भाजपा द्वारा उनके इस बयान का हर जगह विरोध जारी है। विलावल भट्टों का वयान आने वाले समय में दोनों देशों संबधों में क्या मोड़ लायेगा यह कहना मुश्किल है।लेकिन कुछ समय तक में पाकिस्तान के खिलाफ जनाक्रोश में इजाफा होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!