November 3, 2026

एस्ट्रो विलेज बेनीताल में आयोजित होगी नक्षत्र सभा।

0
collagemaker.photoeditor.pic.grid.effect_2024114203415425

Nakshatra Sabha will be organized at Astro Village Benital.

 

चमोली जिला प्रशासन द्वारा स्टार्सकेप्स और उत्तराखंड पर्यटन विकास बोर्ड के सहयोग से नक्षत्र सभा की अगली कड़ी बेनिताल घाटी में 08 से 10 नवंबर तक आयोजित की जाएगी। यह कार्यक्रम अद्वितीय खगोलीय अवलोकन, एस्ट्रो फोटोग्राफी सत्र, और सांस्कृतिक समर्पण का अनुभव प्रदान करेगा।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेन्द्र पांडेय ने बताया कि प्रतिभागियों को इस बार शानदार तौरिड्स उल्का वर्षा देखने का मौका मिलेगा। साथ ही, नंदा देवी जैवमंडल रिजर्व के निकटता से स्थानीय वनस्पति और जीवों पर चंद्रमा के चक्रों के प्रभावों के बारे में जानकारी मिलेगी। यह कार्यक्रम सभी आयु समूहों के लिए खगोल विज्ञान को सुलभ और रुचिकर बनाने के लिए तैयार किया गया है। नक्षत्र सभा में शामिल होने के लिए https://starscapes.zone/benital-booking/
बुकिंग की जा सकती है। उन्होंने कहा कि आसपास के ज्यादा से ज्यादा लोग इससे जुड़े, जिससे यह पर्यटन के साथ साथ आजीविका का स्रोत बनकर निकले।

बेनीताल में तीन दिनों तक चलने वाले नक्षत्र सभा में टेलीस्कोप से सूरज के दाग देखना, रॉकेट बनाना और उनको लांच करना, टेलीस्कोप के काम करने के तरीके को समझना, 3डी में विशेष एस्ट्रोनॉमी शो देखना, रात के आकाश का अवलोकन आदि दिलचस्प कार्यक्रमों को शामिल किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल