August 13, 2026

रिकॉर्ड: कूड़ा बेचकर मालो माल हुई जोशीमठ नगर पालिका

रिपोर्ट संदीप
चमोली। देश की अंतिम नगर पालिका जोशीमठ ने एक करोड़ का कूड़ा बेचने का बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। जहां पर्यावरण मित्रों के सहयोग से ही अंतिम नगर पालिका को एक करोड़ का मुनाफा हुआ है।

बता दें कि लगातार जोशीमठ नगर को स्वच्छ और साफ रखा जा रहा है और जोशीमठ नगर पालिका के पर्यावरण मित्र लगातार अपनी सेवा दे रहे हैं। पालिका के अध्यक्ष शैलेंद्र पवांर ने बताया कि लगातार पूरे नगर को स्वच्छ और साफ रखा जा रहा है और सभी कूड़े को मशीन में डालकर कूड़े को अलग-अलग करके उसे पैकिंग कर यहां से भेजा जा रहा है। पालिका के अध्यक्ष का यह भी कहना है कि पर्यावरण मित्रों के सहयोग से ही पहली बार पालिका को करोड़ों का फायदा हुआ है।
वहीं जोशीमठ नगर पालिका के सुपरवाइजर अनिल कुमार ने पर्यावरण मित्रों को बधाई दी है, और बताया कि पिछले 2 साल से पूरा देश कोरोना महामारी से लड़ रहा है ऐसे में पर्यावरण मित्र अपनी जान की परवाह न करते हुए जोशीमठ नगर को साफ एवं स्वच्छ करने में लगे हुए हैं। जिन्होंने इस महामारी में भी स्वच्छता का ध्यान रखा, और पूरे नगर को स्वच्छ करने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने बताया कि ऐसे में पर्यावरण मित्र बधाई के पात्र हैं, जिनके अथक प्रयास से यह मुमकिन हो पाया है, और करोड़ों का मुनाफा देने में पर्यावरण मित्रों का बड़ा ही योगदान है।

Spread the love
error: Content is protected !!