June 25, 2026

नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कार्यकाल पूरा होने पर नगरवासियों का जताया आभार कहा नगर को नयी दिशा देने का कार्य किया

 

पोखरी नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने सफलतम 5 वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर नगरवासियों का आभार जताया। उन्होंने कहा नगर एवं क्षेत्र की जनता का हार्दिक आभार एवं धन्यवाद आपने नगर की सेवा करना का सुअवसर एक सच्चे सेवक के रूप में दिया कठिन परिस्थितिों कुछ भी रही हो बिना रुके बिना थके नगर के विकास और सेवा कार्य करने का काम किया। नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी रोशन पुंडीर कर्मचारियों एवं पर्यावरण मित्रों का भी आभार जताते हुए कहा पोखरी क्षेत्र के हमारे समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी गण, जिला स्तरीय समस्त अधिकारी एवं साथ ही प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद गढ़वाल लोकसभा तीरथ सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट एवं मंत्री गण उत्तराखंड सरकार का हार्दिक आभार धन्यवाद करता हूं। आपने नगर के विकास को रफ्तार देने के लिए हमेशा आशीर्वाद प्रदान दिया। हमारे सम्मानित पत्रकार बंधुओं का भी हार्दिक आभार जिन्होंने प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जिनका भी सहयोग इन 5 वर्षों में नगर के विकास के लिए नगर पंचायत को साथ मिला इन 5 वर्षों में सभी के सहयोग से नगर को नई दिशा में ले जाने का कार्य किया। नगर के विकास और सेवा में रात दिन का समय दिया । मेरे द्वारा किए गए कार्य धरातल पर देखे जा सकते हैं। निश्चित ही यदि क्षेत्र को विकास की लाइन में खड़ा करना है तो क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित व्यक्ति को अवश्य अवसर मिलना चाहिए।
उन्होंने कहा पोखरी का जो भी विकास कार्य हुए हैं सबके सहयोग से संभव हुए हैं। क्योंकि आपने अपने मत का सदुपयोग किया। हमारा नगर क्षेत्र हमेशा विकास की दिशा में आगे बढ़ता रहें विकास के जो कार्य लंबित रह गए हैं वो आगे जारी रहें।
उन्होंने कहा 5 वर्ष का कार्यकाल अल्प समय होता है और सभी कार्य कर पाना संभव नहीं होता है फिर भी ने हमेशा सभी कार्यों को समय से करने का प्रयास किया फिर भी यदि कोई कार्य लंबित रह गया हो उसे आगे अपने स्तर से करने का पूर्ण प्रयास किया जाएगा। नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने कहा 5 वर्षों में कोई भूल चूक हुई हो तो आप अपना समझ कर माफ करेंगे उन्होंने कहा भगवान बद्री नारायण से नगर क्षेत्र एवं आप सभी की कुशलता की कामना के साथ पूर्ण विश्वास के साथ कहना चाहता हूं नगर को विकास की दिशा में आगे ले जाने के लिए आप आगे भी नगर हित में फैसला लेंगे। सभी नगरवासियों का आभार जताया।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!