October 26, 2026

गणतंत्र दिवस पर नगर पंचायत पोखरी ने ब्लॉक में स्वतंत्रता-संग्राम सेनानियों के आश्रितों को किया सम्मानित

0
IMG-20230126-WA0032

 

गणतंत्र दिवस पर नगर पंचायत के द्वारा विकासखंड पोखरी में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का शीला पठ लगाया गया जिसका शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत अधिशासी अधिकारी रोशन सिंह पुंडीर एवं खंड विकास अधिकारी राजेंद्र बिष्ट के द्वारा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की मौजूदगी में किया गया।
इस दौरान स्वतंत्र सेनानियों के आश्रितों को नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत के द्वारा शाँल ओड कर सम्मानित किया गया और कहा उनके योगदान को कभी नहीं भुलाया जा सकता है ।
वहीं स्वतंत्रता सेनानियों के आश्रितों रोशन पवार रोशन पंवार, प्रवीण सिंह नेगी, हरीश रावत,ने कहा सरकार प्रत्येक गांव में स्वतंत्रता सेनानियों के नाम पर निर्माण कार्य करें जिसे आने वाले समय में भावी पीढ़ी उन्हें याद रख सके वही उन्होंने कहा सरकार द्वारा जिन आश्रितों की आर्थिक स्थिति खराब है उनका संज्ञान लेना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल