November 5, 2026

हंस फाउंडेशन द्वारा ग्राम पंचायत सिमखोली में आयोजित निःशुल्क नेत्र शिविर का 120 से अधिक मरीजों को मिला लाभ

0
IMG-20240519-WA0018

 

More than 120 patients benefited from the free eye camp organized by Hans Foundation in Gram Panchayat Simkholi.

14 मरीजों का होगा निःशुल्क मोतियाबिन्द का ऑपरेशन

हंस फाउंडेसन के संस्थापक संत श्री भोले जी महाराज व माताश्री मंगला जी के सौजन्य से द हंस फाउंडेसन जनरल अस्पताल सतपुली द्वारा ग्राम पंचायत सिंमखोली के आनन्द भवन में एक निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। नेत्र शिविर का क्षेत्र के ग्राम पंचायत तमुण्डी,काण्डईखोला,इज्जर,विरसरण सेरा,चैम्वाड़ा,बडेथ, सिनाउ, सिमखोली आदि गांवो के लगभग 120 से अधिक ग्रामीणों को लाभ मिला। जिसमें 14 मरीजों की आंखो में मोतियाबिन्द की शिकायत पाई गई।

द हंस फाउंडेसन जनरल अस्पताल के कॉडिनेटर दीपक गुसाई ने बताया कि जिन 14 मरीजों की आंखों में मोतियाबिन्द की शिकायत पाई गई है उन्हें 25 मई को सतपुली स्थित अस्पताल ले जाकर मोतियाबिन्द का ऑपरेशन किया जायेगा। नेत्र शिविर के दौरान मरीजों को नजर के चश्में व आवश्यक दवायें निःशुल्क वितरित की गई।
नेत्र शिविर के संयोजक पत्रकार व समाजसेवी भानु प्रकाश नेगी ने हंस फाउंडेसन द्वारा ग्राम पंचायत सिमखोली के आनन्द भवन में निःशुल्क नेत्र शिविर आयोजित करने पर संत श्री भोले जी महाराज व करूणामयी माताश्री मंगला जी का हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के नेत्र शिविर ग्रामीणों के बहुत फायदेमंद होते है।

क्योकि शहरी क्षेत्र में लगने वाले नेत्र शिविरों का ग्रमीणों को पता नहीं चल पता है। जिससे ग्रामीण इन निःशुल्क सेवाओं का लाभ नहीं ले पाते है। हमारा प्रयास रहता है कि हर साल इस प्रकार के निःशुल्क नेत्र शिविरों को आयोजन कर जरूरत मंदों को स्वास्थ्य सेवाओं  लाभ दिया जाय।

गौरतलब है कि बीते साल एक जून को भी हंस फाउंडेशन के द्वारा सिमखोली गांव स्थित आनन्द भवन में निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया था जिसमें 18 मरीजों के मोतियाबिन्द का निःशुल्क ऑपरेशन किया गया था। नेत्र शिविर के दौरान डॉ प्रशांत जुगराण,डेविड भाई, कॉडिनेटर दीपक नेगी, समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल