November 5, 2026

BKTC उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने श्री बदरीनाथ धाम यात्रा दर्शन व्यवस्था एवं मंदिर समिति कार्यालय का किया निरीक्षण

0
IMG-20240519-WA0011

 

BKTC Vice President Kishore Panwar inspected Shri Badrinath Dham Yatra Darshan Arrangements and Temple Committee Office.

कहा मंदिर समिति तीर्थयात्रियों को करा रही सरल- सुगम दर्शन।

श्री बदरीनाथ धाम: श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति ( बीकेटीसी) अध्यक्ष अजेंद्र अजय के निर्देश पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार ने श्री बदरीनाथ धाम में यात्रा दर्शन व्यवस्था तथा मंदिर समिति कार्यालय एवं विभिन्न काउंटरों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों- कर्मचारियों को उचित निर्देश दिये।
बताया कि मंदिर समिति सभी तीर्थयात्रियों को भगवान बदरीविशाल के सरल- सुगम दर्शन करवा रही है।
मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि मंदिर समिति तीर्थयात्रियों की हर संभव दर्शन सहायता कर रही है।

बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़ के मुताबिक मंदिर समिति उपाध्यक्ष ने पूजा काउंटर, मंदिर सभामंडप, वाह्य परिसर, वस्त्र काउंटर, तोषाखाना, भंडार गृह, फोटो गैलरी काउंटर का मौके पर निरीक्षण किया तथा मंदिर दर्शन व्यवस्था से जुड़े कार्मिकों की बैठक ली।

 

उन्होंने कहा कि श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति द्वारा यात्रा व्यवस्थाये को दुरस्त चल रही है।
इस अवसर पर बदरीनाथ मंदिर सदस्य भास्कर डिमरी, बदरीनाथ धाम प्रभारी अधिकारी अनिल ध्यानी, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल,वेदपाठी रविंद्र भट्ट, प्रशासनिक अधिकारी कुलदीप भट्ट, विवेक थपलियाल, लेखाकार भूपेंद्र रावत, संदेश मेहता, राजेंद्र सेमवाल, जगमोहन बर्त्वाल,संतोष तिवारी, विश्वनाथ, संजय तिवारी, सत्येंद्र चौहान,केदार सिंह रावत, नरेंद्र खाती, कुलानंद पंत,अजय सती, बल्लभ सेमवाल, अनसूइया नौटियाल, राजेंद्र पुरोहित,सतीश मैखुरी, दीपक सयाना, संजय भंडारी योगंबर नेगी, विकास सनवाल,हरेंद्र कोठारी, नारायण भट्ट, भगवती सेमवाल, अजीत भंडारी अमित पंवार, सत्येंद्र झिंक्वाण,हरीश जोशी, हरीश बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल