November 24, 2026

विधायक बद्रीनाथ ने सुनी घोड़ा खच्चर संचालकों की समस्या।

0
IMG-20230413-WA0012

चोपता में घोड़े खच्चरों के संचालकों के साथ बैठक विधायक रहें मौजूद

तुंगनाथ में घोड़े खच्चरों के संचालन के सम्बन्ध में चोपता में विधायक राजेंद्र भंडारी की मौजूदगी में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें घोड़े खच्चरों के मालिकों ने संचालन को लेकर विभिन्न समस्याएं उठाई गई जिसमें घोड़े खच्चरों मालिकों से यूनियन के द्वारा मनमानी अवैध वसूली की समस्या को प्रमुखता से उठाया।


यूनियन के संरक्षक भूपेंद्र मैठाणी ने कहा घोड़े खच्चरों की यूनियन के संचालन के बारे में जानकारी दी उन्होंने कहा घोड़े खच्चरों और व्यवस्थाओं के लिए राशि ली जाती है बैठक में सर्वसम्मति से यूनियन के नियमों पर संचालन पर विस्तार से चर्चा हुई।इस साल 18नये आवेदन हुए हैं और पूर्व में 39 पुराने आवेदन है
विधायक राजेंद्र भंडारी ने कहा घोड़े खच्चरों के मालिकों को किसी प्रकार की परेशानी न हो इन सभी समस्याओं पर चर्चा हुई है आपसी चर्चा के बाद सभी समस्याओं का समाधान किया गया है।
इस अवसर पर बद्रीनाथ विधानसभा के विधायक राजेंद्र भंडारी, तहसीलदार जयकृत रावत, यूनियन के संरक्षक भूपेंद्र मैठाणी, अध्यक्ष बीरबल सिंह चौहान, पोखरी ब्लाक संघ अध्यक्ष धीरेंद्र राणा, प्रधान प्रेम सिंह, सतेंद्र सिंह, संजय रमोला, देवेन्द्र लाल, इन्द्रेश राणा, देवेन्द्र सिंह नेगी, सहित तमाम घोड़े खच्चरों मालिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल