July 19, 2026

रडुवा निवासी कुमारी प्रिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट पोखरी थाने में दर्ज

 

विकासखण्ड के तहत रडुवा ग्राम पंचायत निवासी नागेन्द्र प्रसाद ने अपनी पुत्री प्रिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट थाना पोखरी में दर्ज करायी है रडुवा ग्राम पंचायत निवासी नागेन्द्र प्रसाद ने थाना पोखरी में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराते हुये कहा कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री प्रिया जो अटल उत्कृष्ट विद्यालय राजकीय इंटर कालेज रडुवा में कक्षा 11 वी में पढ़ती है ।


12 मार्च को अचानक घर से बिना बताये कहीं चली गयी है काफी खोजबीन करने और नाते रिश्तेदारी में भी पूरी तरह से पता करने के बाद भी उसका कोई अता-पता नहीं चल पा रहा है ,लियाजा उसकी लड़की प्रिया की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी खोजबीन की जाय ।
वहीं थानाध्यक्ष राजेश सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गयी है ,लड़की का मोबाइल नंबर स्विच आफ चल रहा है फिर भी सर्विलास की मदद से लड़की का अता-पता लगाने की कोशिश की जा रही है ।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!