August 22, 2026

पीएम मत्स्य संपदा योजना के राज्यस्तरीय जागरूकता-प्रशिक्षण शिविर में मंत्री रेखा आर्य ने की शिरकत

IRDT हॉल में राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम के अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के तहत एक दिवसीय राज्यस्तरीय जागरूकता एवं प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राज्य की मत्स्य पालन मंत्री रेखा आर्य ने शिरकत कर मत्स्य पालकों को मत्स्यपालन के लिए जागरूक किया।

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने मत्स्य पालकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी मत्स्यपालक बधाई के पात्र है। आप सब ने इतने अच्छे व बड़े स्तर पर मत्स्य पालन करके प्रदेश को मत्स्य पालन में एक पहचान दिलाई है। आशा है कि आप सभी भविष्य में भी ऐसे ही मत्स्य पालन करते रहेंगे और अन्य लोगो को भी प्रेरित करेंगे।  शिविर में मत्स्य विभाग के निदेशक एचके पुरोहित,NCDC के क्षेत्रीय प्रबंधक दीपा श्रीवास्तव,वैज्ञानिक आलोक कुमार पांडेय,अन्य अधिकारीगण एवं सम्मानित मत्स्यपालकगण मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!