November 4, 2026

चारधाम यात्रा की अव्यवस्थाओं पर अपनी ही सरकार से क्यों नाराज है केदारनाथ विधायक शैलारानी रावत?

0
vlcsnap-error916 copy
  • देहरादून-विश्व विख्यात चारधाम यात्रा के लिए मात्र एक सप्ताह से भी कम का समय शेष है। लेकिन अव्यवस्थाओं का आलम यह है कि सड़कों के गड्डे,होटलों में ठहरने व शौचालयों की हालत ठीक नहीं है।पंचकेदारों में प्रमुख केदारनाथ धाम की विधायक व भाजपा नेत्री शैला रानी रावत चारधाम यात्रा की अव्यस्थाओं से नाखुश है।हिमवंत प्रदेश न्यूज से खास बातचीत में शैला रानी रावत ने कहा कि सरकार चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं को चाहे कितना भी व्यवस्थित बताये लेकिन धरातल पर समस्यायें बनी हुई है। चारधाम यात्रा अभी भी 10 साल पुरानी व्यवस्था पर है,जब तक कुंभ की तर्ज पर चारधाम यात्रा का बजट नहीं बनेगा तब तक व्यवस्थायें सही नहीं हो सकती है।

 

उन्होंने कहा कि केदारनाथ विधानसभा में 12 जेई की जगह र्सिफ 2 जेई तैनात है। एनएच पर एक्सन नहीं है। होटल व शौचालयों की व्यवस्थायें भी ठीक नहीं है। विधायक शैलारानी रावत ने एक सवाल के जवाब में कहा कि प्रख्यात तुंगनाथ मंदिर व महड़गांव दशज्यूला  स्थित मांॅ चण्डिका देवी के पौराणिक मंदिर को भी पर्यटन मंत्री से जीर्णोद्वार कराया जायेगा।क्योंकि मंदिर हमारी आस्था के साथ साथ आर्थिकी का भी बड़ा जरिया है जिस पर पर्यटन मंत्री का विशेष ध्यान है।चारधाम यात्रा में सीमित यात्री भेजे जाने चाहिए ताकि यातायात समेत रहने खाने में यात्रियों को किसी समस्या का सामना न करना पडे,क्योंकि यात्री काफी समय के लिए चारधाम यात्रा पर आता है उन्हें केदारनाथ क्षेत्र के कार्तिकेयस्वामी,त्रिजुगीनारायण,कालीमठ समेत अन्य स्थानों पर भेजा जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल