October 31, 2026

पोखरी मिनी स्टेडियम में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ

0
IMG-20221124-WA0034

 

पोखरी मिनी स्टेडियम में युवा कल्याण के तत्वावधान में  तीन दिवसीय ब्लाक स्तरीय खेल महाकुंभ का शुभारंभ हो गया है जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी और उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता के द्वारा किया गया
मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रीति भंडारी ने कहा खेल में हार जीत मुख्य नहीं है। खेल में प्रतिभाग करना मुख्य है चमोली जनपद खेलों में राष्ट्र स्तर पर इस बार खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है ये इन खेलों से सम्भव है।
उपजिलाधिकारी कमलेश मेहता ने कहा खेलों के इस प्रकार के आयोजन से क्षेत्र में प्रतिभाओं को आगे बढने का मौका मिलता है।खेलों से ही शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। ऐसे खेलों का आयोजन समय समय पर होने चाहिए।
वही युवा कल्याण अधिकारी दीपक बिष्ट ने कहा खेल महाकुंभ तीन दिनों तक चले जिन खिलाड़ियों ने न्याय पंचायत स्तर पर प्रतिभाग किया है वहीं खिलाड़ी इस खेल महाकुंभ में प्रतिभाग करेंगे
इस दौरान 600मीटर दौड़ में बालिका वर्ग और बालक वर्ग में प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि के द्वारा मेडम और नगद राशि देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी वीरेंद्र असवाल, व्यापार संघ के अध्यक्ष वीरेंद्र राणा, पूरण सिंह, जयपाल बिष्ट,
रमेश चौधरी, व्यायाम के शिक्षक अनुप सिंह रावत,विजय सिंह नेगी पूरण सिंह नेगी, बबीता भंडारी, बसंती फर्स्वाण सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल