December 7, 2023

रूद्रप्रयाग महड़ गांव में माॅ चण्डिका देवी फर्श प्रत्यावर्तन के तीन दिवसीय कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ,पूर्व विधायक मनोज रावत ने किया स्मारिका का विमोचन

रूद्रप्रयाग दशज्यूलाः 9 माह की दिवारा यात्रा व 9 दिन के बन्याथ महायज्ञ के उपरान्त 6 महीने बाद महड़ गांव शिव शक्ति चण्डिका देवी मंदिर मे फर्श प्रत्यावर्तन के 3 दिवसीय कार्यक्रम का मुख्य अतिथि पूर्व केदारनाथ विघायक मनोज रावत ने दीप प्रज्वलित का कर शुभारंभ किया।

 

कार्यक्रम में दिवारा यात्रा व बन्याथ महायज्ञ पर आधारित स्मारिका का विमोचन भी मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज रावत व कांग्रेस जिला अध्यक्ष ईश्वर सिंह बिष्ट बिष्ट ब्रहमगुरू हरिबल्लभ सती,पुस्तक के संपादक ललिता प्रसाद पुरोहित सह संपादक भानु प्रकाश नेगी, दिवारा यात्रा समिति के पदाधिकारियों के कर कमलों से किया गया।


मॉ चण्डिका के फर्श प्रत्यावर्तन कार्यक्रम के प्रथम दिवस सभी 24 वानी गांवों के प्रतिनिधियों के द्वारा पूजा अर्चना की कई,कार्यक्रम में क्षेत्र की महिला मंगलदल की महिलाओं के द्वारा शानदार भजन व कीर्तन भी किये गये।


इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मनोज रावत ने दिवारा यात्रा समिति के पदाधिकारियों व सहयोगियों को इस भव्य कार्यक्रम को निविवादित रूप से सम्पन्न कराने के लिए बधाई व शुभकामनायें दी। अपने उद्वोधन में उन्होनंे कहा कि इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों से हमारे क्षेत्र में एकता व भाईचारा का विस्तार होता है। उन्होंने कहा कि दशज्यूला क्षेत्र में सड़क कन्क्टविटी के एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में नहीं जुड़ने के कारण क्षेत्रवसियों को भारी समस्याओ का समाना करना पड़ रहा है। जिसे जन प्रतिनिधियों को तत्काल प्रभाव से समाधान निकालना चाहिए।


इस दौरान मॉ चण्डिका दिवारा समिति कि अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट ने पूर्व विधायक मनोज रावत के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारने पर उनका आभार जताया।उन्होंने कहा कि मांॅ चण्डिका के दिवारा यात्रा के अन्तिम कार्यक्रम में क्षेत्र की जनता का अपार सहयोग मिल रहा है। इस दिवारा यात्रा में महिलाओं की भूमिका बहुत ही महत्वपूर्ण रही है।
कार्यक्रम के दौरान ढूंग गांव निवासी वलबीर सिंह पुत्र मनोहर सिंह नेगी ने शिवशक्ति मंदिर महड़ में भगवान गणेश की मूर्ति भेंट की।कार्यक्रम के दौरान अध्यक्ष धीर सिंह बिष्ट,महासचिव देवेन्द्र सिंह जग्गी,प्रबंधक हीरा सिंह बिष्ट,कोषाध्यक्ष जगदीश सिंह भण्डारी,रायसिंह रावत,समाजसेवी प्रेमसिंह बिष्ट,राजदर्शन सिंह नेगी,ललिता प्रसाद पुरोहित,र्दीधायु काण्डपाल,रविन्द्र काण्डपाल,गया प्रसाद काण्डपाल,नरेन्द्र प्रसाद मलवाल,चैतराम मलवाल,सीता राम मलवाल,विक्रम सिंह नेगी,पूरण सिंह नेगी,लक्ष्मण सिंह नेगी,भरत सिंह नेगी,कुसाल सिंह बिष्ट,मकर सिंह नेगी,बीर सिंह नेगी,यसू चौहान,प्रहलाद सिंह रावत,अजीत रावत,सुखदेवनेगी,शिवराज सिंह नेगी,जितेन्द्र सिंह नेगी,योगेन्द्र सिंह नेगी बाजगी हरीश लाल,महेन्द्र लाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!