हिमवंत कवि चन्द्रकुवंर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शरदोत्सव मेले का परम्परागत झूमेला लोकनृत्य से रंगारंग समापन
पोखरीःहिमवंत कवि चन्द्र कुवंर बर्त्वाल खादी ग्रामोद्योग एवं पर्यटन शर दोत्सव मेले का समापन बद्रीनाथ विधायक महेन्द्र भट्ट द्वारा किया गया। कार्यक्रम के अन्तिम दिन विभिन्न ग्राम पंचायतों की महिला मंगलदलों द्वारा परम्परागत मांगल गीतों के साथ-साथ रस्साकस्सी प्रतियोगिता के कार्यक्रम आयोजित किये गये। पोखरी नगर पंयायत द्वारा प्रतियोगी महिला मंगलदल समूहों को उचित पुरस्कार राशि के साथ साथ शौल भी वितरित किये गये। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की महत्वाकांक्षी उज्वला योजना के अर्न्तगत 32 जरूरतमंद लाभाथियों को विधायक महेन्द्र भट्ट, नगर पंचायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद भट्ट,मण्डल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सती व अन्य भाजपा पदाधिकारियों द्वारा गैस कनेक्सन का सामान वितरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान नगर पंयायत अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद पंत ने हंस फाउंडेसन की ओर से प्रतिनिधि हरि बल्लभ को क्षेत्र के विकास के लिए मांग पत्र सौपा। साथ ही तमाम खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार राशि के साथ साथ प्रतीक चिन्ह भी भेंट किया गया।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा के मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रसाद सती,युवा नेता मंयक पंत,शिक्षक टी.पी सती,उपेन्द्र सती,जिला अध्यक्ष महेन्द्र सेमवाल,संतोष चौधरी,मंच संचालक हर्षबल्लभ थपलियाल समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
भानु प्रकाश नेगी
