October 16, 2026

आपदा के 10 माह बाद भी नहीं बन पाया पुल, ट्रॉली से आवाजाही करने को मजबूर ग्रामीण

रिपोर्ट। सोनू उनियाल

जोशीमठ। विकास खंड जोशीमठ के रैणी गाँव मे 7 फरवरी को आई भीषण आपदा मैं रैणी गांव के पास बना पुल टूट गया था। 10 माह बाद भी यह पुल नही बन पाया है। जिससे ग्रामीणों को ट्रॉली से आवाजाही करनी पड़ रही है।

जिससे ग्रामीणों मैं भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने जल्द ही पल न बनाये जाने पर चुनाव वहिष्कार करने की चेतावनी दी है।

ग्रामीणों ने पुल निमार्ण करने को लेकर कई बार लोक निर्माण विभाग तथा स्थानीय प्रशासन और जिला प्रशासन को भी लिखित रूप मे दिया है लेकिन अभी तक पुल का निर्माण नही हो पाया है।

ग्राम प्रधान सूकी लक्ष्मण सिंह बुटोला का कहना है कि दस माह बाद भी पुल का निर्माण नही हो पाया है। जिससे ग्रामीण ट्राली से आवाजाही कर रहे है। अगर जल्द ही पुल निर्माण कार्य शुरू नही किया गया तो पूरे ग्रामीण चुनाव वहिष्कार करेंगे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!