October 30, 2026

हेल्पिंग हैंडस,अस्पताल द्वारा पांच दिवसीय नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी शिविर का आयोजन 29 नवंबर से 3 दिसंबर तक।

0
IMG-20221128-WA0051
 देहरादून:
आई टी पार्क धोरन रोड, सहस्त्रधारा रोड देहरादून स्थित हेल्पिंग हैंडस, अस्पताल द्वारा
जलने से विकृत गरीब मरीजों की नि:शुल्क प्लास्टिक सर्जरी करने के लिए पद्म श्री से सम्मानित डॉ. योगी एरोन  द्वारा पांच दिवसीय (29 नवंबर से 3 दिसंबर  2022 तक) नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
यह नि:शुल्क शिविर अमेरिकन संस्था रिसर्च इंटरनेशनल के सहयोग से लगाया जा रहा है तथा  ऑपरेशन का सभी खर्चा संस्था उठा रही है।
इस नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में सुप्रसिद्ध किंग एडवर्ड मेमोरियल अस्पताल के प्लास्टिक सर्जरी की विभागाध्यक्षा प्रो. विनीता पुरी की टीम सर्जरी करेगी। इस टीम में डॉ. राघव मागो, डॉ. राघव श्रोतरिया, डॉ. श्वेता सलगावकर, डॉ. योगी ऐरन, एवम उनके पुत्र डॉ. कुश ऐरन के साथ सर्जरी करेंगे।
28 नवंबर 2022 को हुए पंजीकरण दिवस पर लगभग 78 मरीजों ने अपना पंजीकरण कराया एवं उनमें से 30 से अधिक मरीजों को सर्जरी के लिए पंजीकृत किया गया है, जिन मरीजों को ऑपरेशन की जरूरत है उन सभी मरीजों का ऑपरेशन 29 नवंबर 2022 से आगामी 3 दिसंबर 2022 तक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल