October 17, 2026

स्वच्छता के लिए गोपेश्वर महाविद्यालय को मिला ग्रीन कैंपस पुरस्कार

रिपोर्ट- संदीप

सीमांत जनपद चमोली के गोपेश्वर महाविद्यालय को भारत सरकार द्वारा ग्रीन कैंपस पुरस्कार से नवाजा गया है।  भारत सरकार के महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण शिक्षा परिषद, उच्च शिक्षा विभाग शिक्षा मंत्रालय नई दिल्ली की ओर से वर्चुअल के माध्यम से परिषद के समन्वयक डॉ शत्रुघ्न भारद्वाज एवं जिलाधिकारी चमोली हिमांशु खुराना ने संयुक्त रूप से यह पुरस्कार गोपेश्वर महाविद्यालय को प्रदान किया है। महाविद्यालय ओर से एनएसएस प्रभारी डॉ पूजा राठौर ने यह पुरस्कार ग्रहण किया।

डॉ. पूजा ने बताया कि महाविद्यालय परिसर में स्वच्छता, प्रसाधन, पेयजल उपलब्धता, नियमित साफ सफाई, कूड़ा निस्तारण, पौध रोपण, कोविड काल में छात्रों द्वारा सामुदायिक जागरूकता के कार्यक्रम आयोजित किए गए l जिस के तहत देश के चुनिंदा जनपदों में से चमोली जनपद के गोपेश्वर महाविद्यालय को इस पुरस्कार द्वारा सम्मानित किया गया है।  इस पुरस्कार के नवाजे जाने से महाविद्यालय के प्राध्यापको, कर्मचारियो,छात्रों,अभिभावक व स्थानीय लोगों मे खुशी का माहौल है। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए बड़ी उपलब्धि बताते हुए भारत सरकार का आभार जताया  है l

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!