July 31, 2026

31 अगस्त से 6 सितंबर तक नया गांव विजयपुर हाथीबड़कला में आचार्य रोशन डबराल के मुखर विंद से श्रीमद् भागवत ज्ञानयज्ञ का होगा आयोजन

देहरादूनःश्रीमद् भागवत कथा महापुरण 18 पुराणों में सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है। सनातन धर्म को मानने वाले लोग अक्सर अपने पितृों की मोक्ष की कामना हेतु इस महापुराण की कथा का आयोजन करते है। वही देहरादून के नया गांव विजयपुर हाथीबड़कला में प्रसिद्व कथा वाचक आचार्य रोशन डबराल के मुखर विंद से प्रभा देवी व भास्कर थपलियाल द्वारा अपने पित्रों के मोक्ष के लिए आगामी 31 अगस्त वृहस्पतिवार से 6 सितंबर 2023 तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। कथा का समय दिन में 3 बजे से लेकर 6ः30 मिनट तक रहेगा।

 

 

वहीं आर्चाय रोशन डबराल ने बताया कि,कथा नीज निवास स्थल नया गावं विजयपुर हाथीबड़कला रहेगा। उन्होंने देहरादून के सभी भागवत प्रेमीयों से अपील किया है कि, वह श्रीमद्भागवत कथा ज्ञानयज्ञ के अमृतमयी रसपान हेतु इस कार्यक्रम में सादर आमंत्रित है। आचार्य रोशन डबराल का कहना कि,श्रीमद् भागवत कथा ज्ञानयज्ञ ही सभी पुराणों की जननी है। महापुराण के श्रवण मात्र से ही मनुष्य के समस्त पाप मिट जाते हैं और यह महापुराण मनुष्य को भवसागर से तारने का माध्यम है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!