July 31, 2026

रक्षाबंधन पर सीएम धामी का महिलाओं को सशक्त बहिना उत्सव का तोहफा,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने जताया सीएम का आभार

रक्षाबंधन पर सीएम धामी का महिलाओं को सशक्त बहिना उत्सव का तोहफा,भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने जताया सीएम का आभार
देहरादूनःरक्षाबंधन के शुभ अवसर पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बहिना उत्सव का तोहफा दिया है। जिससे प्रदेश भर की महिलायें काफी खुश नजर आ रही है। इस योजना के तहत उत्तराखंड के विभिन्न स्यंम सहायता समूहों को उनके द्वारा बनाये गये प्रोडक्टों के लिए बाजार उपलब्ध कराया जायेगा साथ ही इनके प्रोडक्ट को राज्य सरकार द्वारा खरीदा जायेगा। सशक्त बहिना उत्सव के तहत प्रदेश के 37 हजार स्यंम सहायता समूहो के 3 लाख से अधिक महिलाओं को लाभ मिलेगा। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की इस पहल का भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक आशा नौटियाल ने स्वागत करते हुऐ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का प्रदेश की समस्त महिलाओं की ओर से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!