October 22, 2025

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने किया विज्ञान महोत्सव 2025 का शुभारंभ, बाल वैज्ञानिकों ने दिखाया नवाचार का जज़्बा

 

पोखरी (चमोली)।
शिवांगी इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल पोखरी में विकासखंड स्तरीय विज्ञान महोत्सव 2025 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेंद्र भंडारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष रजनी भंडारी और नगर पंचायत अध्यक्ष पोखरी सोहन लाल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

कार्यक्रम संयोजक सत्येंद्र बुटोला ने मुख्य अतिथियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

इस अवसर पर विकासखंड के विभिन्न विद्यालयों से आए बाल वैज्ञानिकों ने समाजोपयोगी विषयों पर अपने मॉडल प्रदर्शित किए। विद्यार्थियों ने वैज्ञानिक सोच और सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया, वहीं विज्ञान नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से सामाजिक संदेश भी दिया।

मुख्य अतिथि राजेंद्र भंडारी ने कहा कि “ऐसे कार्यक्रम बच्चों में नवाचार और शोध की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। विज्ञान के माध्यम से नई पीढ़ी देश के विकास में अहम भूमिका निभा सकती है।”

कार्यक्रम में जिला विज्ञान समन्वयक गंभीर असवाल ने बच्चों को विज्ञान महोत्सव की महत्ता और आगामी जिला स्तरीय प्रतियोगिता की जानकारी दी।

 

 

महोत्सव में राजकीय शिक्षक संघ पोखरी अध्यक्ष महावीर जग्गी, मंत्री संदीप नेगी, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष उपेंद्र सती, कुसुमलता गड़िया, मुख्य निर्णायक डी.सी. सती, दयाल गढ़िया, सतीश खाली, किशोर देवली, नीरज चौहान सहित कई निर्णायक, मार्गदर्शक शिक्षक व विद्यालय परिवार उपस्थित रहे।

अंत में चयनित छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र और पदक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन गंभीर असवाल और सुरेंद्र राणा ने संयुक्त रूप से किया।

जिला स्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता 25 अक्टूबर 2025 को राजकीय बालिका इंटर कॉलेज गौचर में आयोजित होगी, जिसमें ब्लॉक स्तर पर चयनित विद्यार्थी एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक प्रतिभाग करेंगे।


 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!