November 5, 2026

फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी को मिला आई टी बी पी से प्रशंसा पत्र।

0
IMG-20240726-WA0017

Forgiveness Foundation Society received appreciation letter from ITBP.

देहरादून:प्रख्यात सामाजिक संस्था फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी के संस्थापक और अध्यक्ष मनोवैज्ञानिक डॉ. पवन शर्मा (द साइकेडेलिक) को आई टी बी पी के आई जी  संजय गुंजयाल (आई पी एस) ने बीते दिनों में आई टी बी पी के जवानों के लिए मानसिक स्वास्थ्य की देखभाल और जागरूकता के लिए दी गई निशुल्क सेवाओं के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया।

 

संस्था द्वारा जवानों के लिए मानसिक स्वास्थ्य की कार्यशाला और काउंसिलिंग की सेवायें दी गईं जिससे जवानों को मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखने में सहायता मिली।  संजय गुंजयाल ने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में संस्था द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। डॉ. पवन शर्मा ने बताया कि फोरगिवनेस फाउंडेशन सोसाइटी मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी सेवाएं निशुल्क प्रदान करती है और इस क्षेत्र में निरंतर विकास और जागरूकता के लिए नये प्रयोग और अनुसंधान करती रहती है। इस अवसर पर भूमिका भट्ट और डिप्टी कमांडेंट श्रीमती देशरत्न भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल