November 6, 2026

बद्रीनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब,अब तक 120757 श्रद्धालुओं ने किये दर्शन

0
IMG-20240519-WA0011

Flood of faith in Badrinath Dham, till now 120757 devotees have visited

बदरीनाथ धाम में आठ दिनों में रिकॉर्ड 120757 तीर्थयात्रियों ने किए दर्शन।

सुव्यवस्थित यात्रा संचालन को लेकर प्रशासन तत्परता से जुटा है।

अतिथि देवो भवः की भावना से हो रहा श्रद्धालुओं का स्वागत।

बदरीनाथ धाम में कपाट खुलने के बाद महज आठ दिनों में रिकॉर्ड 120757 तीर्थयात्री बदरीनाथ दर्शन कर चुके है। 19 मई को 28055 श्रद्धालुओं ने बदरीनाथ के दर्शन किए। यात्रा को सुगम बनाने के लिए प्रशासन तत्परता से जुटा है और श्रद्धालुओं को सभी सुविधाएं मुहैया की जा रही है। बदरीनाथ धाम की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह बना हुआ है।

जिलाधिकारी हिमांशु खुराना यात्रा व्यवस्थाओं की नियमित समीक्षा कर रहे है। स्वास्थ्य टीम द्वारा बदरीनाथ धाम में अभी तक 1546 श्रद्धालुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर उपचार किया गया है। बदलते मौसम में श्रद्धालुओं को विशेष सावधानी रखने की सलाह दी जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा यात्रा पढावों पर शुद्ध भोजन, पेयजल, शौचालय एवं अन्य यात्री सुविधाओं का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। चारधाम यात्रा मार्ग पर खाद्य पदार्थों की रेग्युलर जांच की जा रही है। मार्ग पर स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबन्धन के पर्यावरण मित्र रात दिन जुटे है। धाम में सभी तीर्थयात्रियों को अच्छे दर्शन की सभी व्यवस्थाएं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल