November 29, 2026

खुशखबरी: कुमाऊं को रेलवे का बड़ा तोहफा, टनकपुर में इलेक्ट्रिक ट्रेन का हुआ आगाज

0

कोरोना महामारी के बाद टनकपुर के लोगों को रेलवे का एक बड़ा तोहफा मिला है l टनकपुर रेलवे स्टेशन से कासगंज के लिए पहली अनारक्षित इलेक्ट्रिक रेल सेवा शुरू हुई है l इससे पहले सोमवार को श्री पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस इलेक्ट्रिक इंजन के साथ रवाना हुई l रेल मंत्रालय ने सीमांत के लोगों को इलेक्ट्रिक ट्रेन का तोहफा दिया है l वर्ष 2020 में कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन के चलते रेलवे ने सीमांत के लोगों को एक्सप्रेस रेल सेवा के साथ ही तेज रफ्तार इलेक्ट्रिक रेल सेवा का तोहफा देने की तैयारी शुरू कर दी थी l लाइन बिछाने का काम पूरा होने के बाद 13 मार्च को पूर्वोत्तर रेलवे के संरक्षा आयुक्त मोहम्मद लतीफ खान ने लाइन का निरीक्षण कर इलेक्ट्रिक ट्रेन चलाने के लिए हरी झंडी दे दी थी l लेकिन कोरोना की दूसरी लहर ने सारी योजना पर पानी फेर दिया था l स्टेशन अधीक्षक डीएस दरियाल ने बताया कि पहली अनारक्षित इलेक्ट्रिक रेल सेवा का संचालन शुरू हो गया है l वहीं सोमवार को श्री पूर्णागिरी जनशताब्दी एक्सप्रेस सेवा को रवाना किया जा चुका है l दोनों ही रेल सेवा नियमित समय पर चलेंगी जिससे यात्रियों को भी सुगम यातायात का लाभ मिलेगा l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल