October 12, 2026

बड़ी खबर: धामी सरकार के कैबिनेट मंत्रियों में विभागों का बंटवारा, पहली बार स्वास्थ्य विभाग को मिला मंत्री

 पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट में इस बार धन सिंह रावत को स्वास्थ्य विभाग की बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। जबकि यशपाल आर्य को आबकारी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने पास 15 विभाग रखे हैं। जिसमें मुख्य रूप से मंत्रिपरिषद, कार्मिक एवं सतर्कता, गृह, वित्त, राज्य सम्पत्ति, राजस्व, न्याय, सूचना सचिवालय प्रशासन, सामान्य प्रशासन, औद्योगिक विकास (खनन), तकनीकी शिक्षा, नागरिक उड्डयन एवं नियोजन शामिल हैं।

कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को 8 विभागों के साथ सिंचाई एवं लघु सिंचाई, जलागम प्रबंधन, संस्कृति धर्म एवं पर्यटन के साथ ही लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी सौंपी है।

कैबिनेट मंत्री डॉ हरक सिंह रावत को 7 विभागों के साथ वन, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन, श्रम, कौशल विकास एवं सेवायोजन, आयुष एवं आयुष शिक्षा के साथ ही ऊर्जा एवं वैकल्पिक ऊर्जा की जिम्मेदारी दी गई है।

कैबिनेट मंत्री बंशीधर भगत को पांच विभागों के साथ विधायी संसदीय कार्य, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, शहरी विकास आवास तथा सूचना एवं विज्ञान प्रौद्योगिकी की जिम्मेदारी सौंपी है।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!