भारी ओलावृष्टि से कास्तकारों की गेहूं सरसों की फसल बर्बाद,राज्य सरकार से लगाई मदद की गुहार।



चमोली जनपद के विकासखंड पोखरी में ग्राम पंचायत ताली कन्सारी में भारी ओलावृष्टि से धनिया, गेहूं, सरसों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है।
ग्राम प्रधान रविन्द्र नेगी ने बताया ओलावृष्टि से धनिया, गेहूं,जौ, सरसों की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। कास्तकारों की साल भर की मेहनत खराब हो गयी है उन्होंने जल्द प्रशासन से क्षेत्र का निरीक्षण कर फसल के अनुसार के आकलन की मांग की है।साथ ही राज्य सरकार से जल्द मुआवजे की गुहार लगाई है।

