February 13, 2025

डॉ मीनाक्षी रावत बनी हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर बर्त्वाल शोध संस्थान की कार्यकारी सचिव

   

 

देहरादूनः सारथी विहार स्थित हिमवंत कवि चन्द्र बर्त्वाल शोध संस्थान मुख्यालय में  आपात बैठक का आयोजन अध्यक्ष मनोहर सिंह रावत के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले सस्था के सचिव रहे डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्वाल को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यकारणी की बैठक में पूर्व सचिव स्व. डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्वाल के रिक्त पद पर डॉ. मीनाक्षी रावत को कार्यकारी सचिव बनाया गया। साथ ही संस्थान के विस्तार एवं साहित्यक कार्यक्रमों के आयोजनों हेतु उक्त प्रस्तावों पर चर्चा हुई। जो आगामी बैठकों मंे तय किया जायेगा। संस्थान के संचालन हेतु आर्थिक संसाधनों की व्यवस्था के लिए आजीवन सदस्यता व सामान्य सदस्यता शुल्क तय किया गया।
बैठक के दौरान दिवंगत पूर्व सचिव स्व. डॉ. योगम्बर सिंह बर्त्वाल द्वारा हिमवंत कवि चन्द्र कुवंर बर्त्वाल के साहित्य संग्रह को संजोने के लिए किये गये अथक प्रयासों पर चर्चा हुई। इस दौरान कार्यकारी सचिव डॉ. मीनाक्षी रावत, अध्यक्ष मनोहर सिंह रावत,,उपाध्यक्ष मोहन सिंह नेगी, वरिष्ठ पत्रकार कुशुम रावत, सदस्य,प्रभा सजवाण,सदस्य चन्द्र सिंह, गौरव सिंह बर्त्वाल,जगवीर बर्त्वाल,ज्ञानेन्द्र सिंह पंवार,चन्द्रमोहन सिंह कण्डारी,प्रेस सचिव भानु प्रकाश नेगी,देवेन्द्र सिंह नेगी मौजूद रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!