October 17, 2026

डोईवाला में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

डोईवाला। पूरे भारत वर्ष में स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। डोईवाला तहसील के अलावा सभी सरकारी व गैर सरकारी संस्थाओं में तिरंगा फहराया गया। पंचायत भवन मार्खम ग्रांट में भी ग्राम प्रधान अमरजीत कौर ने तिरंगा फहराया, जिसमे सभी ग्राम पंचायत सदस्यों के अलावा ग्राम विकास अधिकारियों ने शिरकत की।

इस दौरान ग्राम प्रधान अमरजीत कौर व अल्पसंख्यक संख्यक आयोग के सदस्य परमिंद्र सिंह ने क्षेत्र वासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि आज बड़े हर्ष का दिन है, इसके लिए उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों व देश के वीर जवानों के बलिदान को याद करते हुवे कहा कि इन वीरों की वजह से ही देश चैन की नींद सोता है, जिनको आज पूरा देश सलाम करता है।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मर्खम ग्रांट की उप प्रधान पिंकी देवी, ग्राम पंचायत सदस्य कंचन, पूजा कुमारी, सावित्री देवी, मंजू नेगी, आशिया परवीन, रीना देवी, हरि किशोर, शनि कुमार, बॉबी, राजेश गोदियाल, विष्णु रौथाण, देव सिंह, पदम् सिंह, शुभम, रविन्द्र कुमार, ताहिर अली, सोनू कुमार राहुल कुमार, अमरजीत सिंह आदि जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!