August 9, 2026

चमोली: नव नियुक्त यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक ने चलाया यातायात सुधार अभियान

यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक ने  ट्रैफिक व्यवस्था सुधार पर टेक्सी यूनियन चमोली से एक गोष्ठी आयोजित की।  जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था सुधार के कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। साथ ही यातायात निरीक्षक द्वारा अभियान के तहत ट्रैफिक नियमों के उलंघन पर चमोली कर्णप्रयाग मोटर मार्ग पर यथा बिना हेलमेट बाइक चलाने, क्षमता से अधिक सवारी, बिना सीट बेल्ट ड्राइविंग, यातायात के नियमों के अनुपालन न करने पर 16 वाहनों और कोविड नियमों के अनुपालन न करने पर 10 व्यक्तियों के चालान किये। जिससे कुल 12400 संयोजन शुल्क वसूला गया।

गौरतलब है कि निरीक्षक प्रवीण आलोक ने इसी हफ्ते जनपद चमोली में यातायात निरीक्षक का कार्यभार संभाला है।  यातायात निरीक्षक के द्वारा कहा गया  की यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। वहीं  चारधाम यात्रा मार्ग के संवेदनशील स्थानों को चिह्नित किया जा रहा है, जहां साइन बोर्ड के माध्यम से आवश्यक दिशा निर्देश लगाए जाएंगे।  साथ ही टेक्सी यूनियनों के साथ वार्ता कर जाम की समस्या के निस्तारण के लिए संभावित विकल्प मांगे हैं।

Spread the love
error: Content is protected !!