November 27, 2026

चमोली के नए पुलिस कप्तान बने अमित श्रीवास्तव, संभाला एसपी का कार्यभार

0
IMG-20261127-WA0012

नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव (IPS) ने संभाली जनपद चमोली की कमान।

जनपद के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव (IPS) ने पुलिस कार्यालय गोपेश्वर पहुंचकर गार्द सलामी ग्रहण की तथा विधिवत रूप से पुलिस अधीक्षक चमोली का कार्यभार संभाला।

वर्ष 2016 बैच के IPS अधिकारी अमित श्रीवास्तव इससे पूर्व पुलिस अधीक्षक बागेश्वर, एसपी जीआरपी एवं माननीय राज्यपाल, उत्तराखण्ड के परिसहाय (ADC) सहित विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

]

कार्यभार ग्रहण करने के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ परिचयात्मक गोष्ठी की। इस दौरान उन्होंने सभी से टीम भावना, आपसी समन्वय और पूर्ण जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की अपेक्षा की। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अभी से इलेक्शन मोड में रहते हुए निर्वाचन संबंधी तैयारियों, कानून-व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर पूरी गंभीरता और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का निरीक्षण कर वहां संचालित कार्यों, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने शाखा प्रभारियों को कार्यों में पारदर्शिता, समयबद्धता एवं अनुशासन बनाए रखने के निर्देश दिए। साथ ही जनपद की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण एवं पुलिसिंग से जुड़े प्रमुख विषयों की जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *