November 2, 2026

क्राइम: 8 साल की मासूम के साथ हैवानियत करने वाला हैवान हुआ गिरफ्तार

0

टिहरी। नरेंद्रनगर थाना अंतर्गत एक गांव में 8 वर्षीय मासूम के साथ हैवानियत करने वाले हैवान को पुलिस नें गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी नरेंद्र नगर थाना अंतर्गत पीड़ित के गांव में दिहाड़ी मजदूरी का काम करता है। शाम के समय मजदूर मासूम को बहला-फुसलाकर खेत में ले गया। जहां मासूम को अपनी हवस का शिकार बनाया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने थाना नरेंद्रनगर में तहरीर दी। जिसके बाद पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

वहीं मासूम के साथ हुई इस हैवानियत से ग्रामीणों में जबरदस्त गुस्सा है। ग्रामीणों का कहना है कि पड़ोसी राज्यों के लोग दिहाड़ी मजदूरी के बहाने उत्तराखंड के कई इलाकों में बस चुके हैं। जिनके मंसूबे क्या हैं, इसकी जानकारी रखना बड़ा मुश्किल है। ग्रामीणों ने पुलिस से बाहर से आए लोगों का सत्यापन करने की मांग फिर से की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल