October 17, 2026

महाराज ने खराब गुणवत्ता को लेकर विधानसभा परिसर के आंतरिक मार्गों की जाँच के दिए आदेश

देहरादून। पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने विधानसभा परिसर के अंदर आंतरिक मार्गों के डामरीकरण में लापरवाही और गुणवत्ता में कमी को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं।

सतपाल महाराज ने कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग के  प्रमुख अभियन्ता को जांच के आदेश देते हुए कहा कि उत्तराखंड विधानसभा परिसर के अन्दर बने आंतरिक मार्गों के निर्माण कार्यों की गुणवत्ता में सुधार लाया जाय और किए गए निर्माण कार्यों की जांच कर उत्तरदायित्व निर्धारित कर आवश्यक कार्यवाही की जाए।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!