June 8, 2026

घुत्तू-घनसाली मार्ग पर वाहन नदी में गिरा, एक की मौत, चालक घायल

Vehicle falls into river on Ghuttu-Ghansali road, one dead, driver injured

टिहरी जनपद के भिलंगना विकासखंड में शाम घुत्तू-घनसाली मोटर मार्ग पर एक निजी वाहन अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर नीचे भिलंगना नदी में जा गिरा। हादसे में वाहन सवार दो लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू कर दोनों घायलों को बाहर निकाला। घायलों की पहचान ईश्वरी शर्मा (55) निवासी सामनगांव और वाचस्पति सेमवाल (62) निवासी सामनगांव पट्टी भिलंग के रूप में हुई।

गंभीर रूप से घायल वाचस्पति सेमवाल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिलखी ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनका निधन हो गया। वहीं चालक ईश्वरी शर्मा का उपचार जारी है। बताया जा रहा है कि वाहन घुत्तू से धोपडधार की ओर जा रहा था, तभी यह हादसा हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!