आप का पार्टी छोड़ भाजपा में सामिल हुऐ कर्नल अजय कोठियाल
देहरादून-कर्नल अजय कोठियाल ने आम आदमी पार्टी का साथ छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया है। बीजेपी कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कर्नल अजय कोठियाल को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक व भाजपा के अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान आम आदमी पार्टी के नेता,भूपेश उपाध्याय,भगवती प्रसाद मैदोली,नवीन पिसाली,सूरज कोहली समेत 350 लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। आपको बता दे कि कर्नल कोठियाल आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार थे। लेकिन आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में अपनी पैंठ न होने के कारण बुरी तरह से हार गये थे। आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कर्नल कोठियाल ने कहा कि हमने केन्द्र सरकार की अच्छी योजनाओं को देखते हुये भाजपा का दामन थामा है। और अब भाजपा के लिए मिलकर काम करेेंगे। भाजपा ज्वाइन कर सकून महसूस हो रहा है।
