November 29, 2026

शिक्षा के क्षेत्र में भारत प्राचीन काल से विश्व गुरू रहा है- CM पुष्कर सिंह धामी

0

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सेलाकुंई स्थित दि इंडियन पब्लिक स्कूल के वार्षिकोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत कर 10वीं-12वीं के मेधावी छात्रों के साथ ही ओलंपिक और पैरालंपिक खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में भारत प्राचीन काल से विश्व गुरू रहा है, भारत की भूमि ने प्राचीन समय में नालन्दा जैसे विश्वविद्यालय दिये हैं। शिक्षक का महत्व हमारी संस्कृति में दृष्टिगोचर होता है। देश की नई शिक्षा नीति से स्कूल शिक्षा और उच्च शिक्षा को नए आयाम प्राप्त होंगे, इससे सभी वर्ग के लोगों को समानता के आधार पर शिक्षा प्राप्त करने के अवसर मिलेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोशल मीडिया वायरल