September 24, 2026

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न

 

विश्वविद्यालय में किया गया चंद्रयान-3 के लैंडिंग का सीधा प्रसारण

 

देहरादून। भारत के चंद्रयान- 3 की चंद्रमा पर सफल लैंडिंग के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं सैंकड़ों छात्र-छात्राऐं इसके गवाह बने। विश्वविद्यालय की ओर से पटेल नगर स्थित एसबीएएस ऑडिटोरियम में चंद्रयान-3 के लैंडिंग के सीधा प्रसारण हेतु विशेष व्यवस्था की गई थी।

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री महंत देवेंद्र दास जी महाराज ने देश की इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए इसरो के समस्त वैज्ञानिकों एवं देशवासियों को बधाई दी है।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफ़ेसर (डॉ) यशवीर दिवान ने कहा कि देश के महान वैज्ञानिकों की वर्षों की मेहनत का परिणाम है कि भारत का चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सुरक्षित लैंडिंग हुई है।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. अजय कुमार खण्डूड़ी ने कहा कि चन्द्रयान-3 नए भारत एवं शक्तिशाली भारत का प्रत्यक्ष परिणाम है।

कार्यक्रम समन्वय डॉ अरुण कुमार एवं डॉ. कीर्ति सिंह द्वारा किया गया। इस अवसर पर डायरेक्टर आईक्यूएएस डॉ. सुमन विज, डॉ. पुनीत ओहरी समेत विभिन्न संकाय के डीन एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

Spread the love

सोशल मीडिया वायरल

error: Content is protected !!