रानीपोखरी पुल क्षतिग्रस्त होने के बाद सीएम धामी ने तीसरी बार किया निरीक्षण
डोईवाला। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज रानीपोखरी पहुंचकर तीसरी बार क्षतिग्रस्त हुए पुल का निरीक्षण किया। साथ ही चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान सीएम पुष्कर धामी पीडब्ल्यूडी द्वारा किए गए कार्यों से संतुष्ट देखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में ओर भी तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि फिलहाल वैकल्पिक मार्ग की व्यवस्था की गई है जिसका कार्य तेज गति से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पुल निर्माण कार्य भी तेजी से किया जाएगा। जिससे आवाजाही में कोई परेशानी ना हो।